अवैध कॉलोनी में निर्माण गिराती जेसीबी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला नगर योजनाकार कार्यालय की ओर से गांव भैरवी के क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर पीला पंजा चलाया गया। शहरी, नियंत्रित क्षेत्र में अवैध कालोनी, निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए जिला नगर योजनाकार अंजू, ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजली निगम कार्यकारी अभियंता व पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कालोनी में 6 निर्माणों एवं कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़ा गया। यहां पर करीब आठ एकड़ में अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। जिला नगर योजनाकार ने अपील करते हुए कहा कि कोई भी नागरिक अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें। अनुसूचित सड़कों एवं बाईपास की वर्जित पट्टी में किसी भी तरह का निर्माण न करें। नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण करने से पूर्व विभाग से अनुमति लेना सुनिश्चित करें। अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद