फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका की बजाय ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बाढड़ा व हंसावास खुर्द के ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार गांवों को शहरी तर्ज पर विकसित कर रही है, लेकिन ये दोनों गांवों के ग्रामीण नगरपालिका के बजाए ग्राम पंचायत का दर्जा चाहते हैं तो वह सीएम मनोहर लाल को सारी स्थिति से अवगत करवा कर आपकी भावनाओं को ही लागू करेंगे।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने देर रात्रि दादरी में पूर्व विधायक व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी की अगुवाई में आए दोनों गांवों के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष कही। पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढी ने कहा कि बाढड़ा ग्रामीण क्षेत्र है और नगरपालिका गठन के बाद से ही लगातार नए-नए कर थोंपे जा रहे हैं। इन दोनों गांवों के युवाओं को ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार में मिलने वाले पांच अंकों व ईडब्लूएस जैसी योजना से भी वंचित रखकर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामकिशन शर्मा, पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा व जाट सभा सचिव विधानंद हंसावास ने बताया कि इन दोनों गांवों की आबादी बहुत कम है और ग्रामीण नगरपालिका की बजाय ग्राम पंचायत का दर्जा पाना चाहते हैं।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि उनकी अध्यक्षता वाली कमेटी ने दादरी को जिला व बाढड़ा को उपमंडल का दर्जा दिलवाया था और अब सीएम मनोहर लाल ने यहां पर उपमंडल, जिला सचिवालय व अन्य विभागों के भवनों के लिए दो सौ करोड़ की भारी भरकम राशि आवंटित की है। बाढड़ा क्षेत्र के ग्रामीण अगर नगरपालिका की बजाय ग्राम पंचायत के माध्यम से ही विकास योजनाएं संचालित करवाना चाहते हैं तो वह सीएम को सारी स्थिति से अवगत करवा कर उनकी मांगों को सिरे चढ़वाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

- प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल
प्रतिनिधि मंडल में राजेंद्र शर्मा कारी, सरपंच विजय हंसावास, प्रताप श्योराण, संदीप सिंटी, बीरसिंह सभ्रवाल, मनोज, पूर्व सरपंच होशियार सिंह, बजरंग सिटी, मंजीत पहलवान, नवीन श्योराण, बजरंग श्योराण, रमेश कुमार, करतार सिंह, मोहन सैनी, मांगेराम, कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें