ज्ञापन सौंपते चरखी दादरी सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारी।
- फोटो : ज्ञापन सौंपते चरखी दादरी सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारी।
चरखी दादरी। वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर जिला के सहकारी बैंकों के अनुबंध कर्मचारियों ने उपयुक्त कार्यालय में ज्ञापन दिया। इस दौरान संगठन की मांगें सरकार के समक्ष रखी गईं। वहीं, पूर्व में सरकार को अवगत कराने के बाद भी मांगें पूरी न होने पर रोष प्रकट किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित किया जाए। अन्य विभागों की तर्ज पर सहकारिता बैंकों में जीवन बीमा की सुविधा मिले। एक्सग्रेसिया नीति लागू की जाए। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर लेवल चार का वेतन व एलटीसी में ग्रेच्युटी की सुविधा मिले। बैंकों में पदोन्नति का प्रावधान हो। कोरोना काल में मृतक कर्मचारियों के परिवार को पांच लाख की सहायता दी जाए। कैशियर को नकदी भत्ता दिया जाए।
प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ हवा सिंह तंवर ने कहा कि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सहकारिता विभाग से दो बार बातचीत हो चुकी है। आज तक उनका कोई समाधान नहीं हुआ है। वे जल्द ही प्रदेशस्तरीय बैठक बुलाकर सरकार व अधिकारियों के खिलाफ बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे। इस मौके पर प्रदीप अटेला, योगेश नीमली, राहुल पूनिया, सनेह मैहड़ा, राकेश, इंद्रजीत, तेजबीर, संतोष, राखी यादव, स्वीटी सांगवान, प्रीति, अनीता, मैनपाल, जोगेंद्र, कुलदीप, संजय, भूपेंद्र, कपिल, राजबीर उपस्थित रहे।