फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तीन डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान, हवा की गुणवत्ता भी सुधरी

Wed, 28 Aug 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर बाद बारिश हुई। दोपहर दो से लेकर शाम सात बजे तक तीन बार बारिश हुई। करीब पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, दिनभर बादल छाए रहे। इसके चलते अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 80 प्रतिशत बनी रही।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही मौसम परिवर्तनशील रहा। सुबह बादल छाए तो इसके बाद कुछ देर के लिए धूप खिली। दोपहर करीब दो बजे बारिश शुरू हुई। करीब दस मिनट तक तेजा हवा के साथ बारिश हुई। इसके बाद बारिश थम गई। शाम पांच बजे फिर से पांच मिनट के लिए बारिश हुई। फिर छह बजे बारिश हुई। मंगलवार को जिले में पूर्वी हवा का दबाव बना रहा। बारिश के बाद मौसम में बदलाव आ गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 28 अगस्त को एक लो प्रेशर एरिया बंगाल की खाड़ी पर बनने और 30 अगस्त को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मानसून टर्फ रेखा हरियाणा, एनसीआर दिल्ली पर बनी रहेगी, जिससे बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि सितंबर प्रथम सप्ताह में भी हल्की बारिश, बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। मानसून की विदाई 15 सितंबर के बाद ही संभव है। क्षेत्र में अब तक तेज बारिश नहीं हुई है। मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें