फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: निबंध लेखन में निमली और प्रश्नोत्तरी में मौड़ी विद्यालय प्रथम

Sun, 01 Dec 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 गांव मिसरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खंडस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता
विज्ञापन
बौंदकलां। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम के तहत गांव मिसरी स्थित जीएसएसएस में खंडस्तरीय विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फोगाट ने किया ।
विज्ञापन

कक्षा छठी से आठवीं वर्ग में संस्कृत श्लोक उच्चारण में राजकीय कन्या स्कूल सांजरवास की शालू प्रथम, राजकीय कन्या स्कूल रानीला की सलोनी ने दूसरा, पातुवास स्कूल की हिमानी ने तीसरा स्थान पाया। भाषण में मिसरी स्कूल के रितेश प्रथम, अचीना स्कूल की हिमांशी द्वितीय, रानीला स्कूल की सोनाक्षी तृतीय रहीं।
निबंध लेखन में कन्या स्कूल समसपुर की रिंकू प्रथम, आरपीएस मिसरी स्कूल के प्रिंस द्वितीय, पातुवास स्कूल की दीक्षा ने तीसरा स्थान पाया।
संवाद में जीएमएस लांबा स्कूल की मुस्कान व महक की टीम प्रथम, राजकीय कन्या स्कूल रानीला की चंचल और कॉफी की टीम ने दूसरा, राजकीय कन्या स्कूल सांजरवास की रजनी और नवीन की टीम ने तीसरा स्थान पाया। प्रश्नोत्तरी में जीएसएसएस सांजरवास की टीम प्रथम, जीएसएसएस मिसरी की टीम ने दूसरा, आरपीएस पब्लिक स्कूल मिसरी की टीम ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

पेंटिंग में सागर ग्लोबल स्कूल के केशव ने प्रथम, हिंडोल स्कूल की राखी ने दूसरा, कन्या स्कूल सांजरवास की रितिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. भुवनेश गौड़, डॉ. राजरानी, गीता रानी, वीरेंद्र, मंजू, प्रतिभा भारद्वाज, सुमन, बबीता, सुनीता, पूनम, अनिल कुमार निर्णायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें