फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए रविवार को भी दुकानें खुलेंगीं

विज्ञापन
बाजार में राखी खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
कोराना के चलते रविवार को बाजार बंद रहने के नियम में बदलाव किया गया है। सोमवार को रक्षाबंधन पर्व के चलते जिला प्रशासन ने इस रविवार को बाजार व दुकानें खुली रखने की अनुमति दी है। उल्लेखनीय है कि व्यापार मंडल ने इस संबंध में जिला उपायुक्त से आग्रह किया था कि इस रविवार को बाजार खोले जाने की अनुमति प्रदान की जाए।
विज्ञापन

हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि इस बार दो अगस्त रविवार को बाजार खुले रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा इसकी अनुमति दे दी गई है। बलराम गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले लोग बाजारों में खरीददारी करते हैं। ऐसे में बाजारों का खुलना जरूरी है। पहले ही लॉकडाउन की वजह से बाजारों में सन्नाटा है। दुकानदार और व्यापारियों को तमाम तरह की दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कारोबारी बहुत दबाव में है। ऐसे स्थिति में रक्षाबंधन पर्व पर कुछ कारोबार होने की उम्मीद थी। लेकिन सोमवार को रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व बाजार बंद रहने से कारोबार प्रभावित होने का अंदेशा था। त्योहार से एक दो दिन पहले ही लोग खरीददारी करते है। चूंकि कोरोना लॉकडाउन के तहत रविवार को सभी बाजार बंद रहते । ऐसे में रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व दुकानें न खुलने से ग्राहकों को समस्याओं का सामना करना पड़ता। वहीं, दुकानदारों की त्योहारी बिक्री पर भी अच्छा खासा असर पड़ता। जिसके चलते हरियाणा व्यापार मंडल ने उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा से रक्षाबंधन पर्व पर इस बार रविवार को दुकानें खोलने की मांग की । बलराम गुप्ता ने कहा कि उपायुक्त ने व्यापारियों की मांग व ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए इस बार रविवार को दुकानें खोलने की अनुमति दी है।
इन नियमों का रखना होगा ध्यान : दुकानदार एवं व्यापारी लोगों की दुकानों पर भीड़ ना बनने दें। सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। मास्क का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल होना चाहिए ताकि कोरोना वायरस को खत्म किया जा सके। बलराम गुप्ता ने कहा कि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों की पालना की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें