फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरोह सरगना अमित को दोबारा प्रोडेक्शन वारंट पर लेगी एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी आरसी बनवाकर चोरी की गाड़ियां बेचने के मामले में के मास्टरमाइंड महम निवासी अमित के गैंग में जिले से शामिल रहे धर्मबीर को शुक्रवार को एसटीएफ ने रोहतक रोड से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में प्रवीन को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा जिले में अभी इस गैंग के चार बदमाशों की गिरफ्तारी की प्रयास में एसटीएफ जुटी हुई है। इस मामले में जिले से ये दूसरी तथा प्रदेश से सात आरोपियों को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह के मास्टरमाइंड अमित की सुरागकशी पर ये गिरफ्तारियां हुई हैं। जिले में इस गैंग द्वारा बेची गईं चोरी की 24 गाड़ियां भी पुलिस बरामद कर चुकी है जबकि 65 गाड़ियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ये जानकारी देते हुए शुक्रवार को इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि गिरोह के मास्टर माइंड रोहतक के महम निवासी अमित ने रिमांड के दौरान पुलिस को सूचना दी। जिसके तहत गिरोह से जुड़े दूसरे बदमाशों की तलाश की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को दादरी शहर के रोहतक रोड निवासी धर्मबीर को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर दो गाड़ियां ब्रेजा और फॉरच्यूनर बरामद की गई। देशवाल ने बताया कि दादरी से अब तक चोरी की 24 गाड़ियां बरामद हो चुकी हैं जबकि करीब 65 और गाड़ियाें की तलाश की जा रही है। इसके पहले प्रेम नगर निवासी प्रवीण को गिरफ्तार किया जा चुका था जबकि अलग-अलग स्थानों से सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि गिरोह सरगना अमित अभी कई और खुलासे करेगा और उसे चार अगस्त को प्रोडेक्शन वारंट पर लिया जाएगा।
दादरी में अमित के चार गुर्गों के नाम आए सामने
इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि प्रेम नगर निवासी प्रवीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वह अमित का गुर्गा था। उन्होंने बताया कि प्रवीन के अलावा दादरी निवासी अमित के चार और गुर्गों के नाम सामने आए हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी संभव है। गिरोह सरगना अमित ने खुलासा किया है कि दादरी में उसने 65 गाडिय़ां बेची हैं। उसके अलावा प्रवीन ने भी कई गाड़ियां दादरी में बेची थीं जिनमें से कई रिकवर भी हो चुकी हैं। सतीश देशवाल ने बताया कि दादरी से अब तक 24 गाड़ियां रिकवर हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि एसटीएफ अमित को दोबारा से चार अगस्त को प्रोडेक्शन वारंट पर लेगी। जिससे कुछ अन्य खुलासे होंगे।
विज्ञापन

चार अगस्त को अमित को दोबारा से पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। उससे पूछताछ के दौरान कई और खुलासे होने की उम्मीद है। दो और गाड़ियां दादरी से रिकवर की गई हैं। -सतीश देशवाल, इंस्पेक्टर एसटीएफ।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें