फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने मनुज सोनी को मिला सम्मान

Tue, 30 Apr 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में होनहार मनुज सोनी व उसके परिजनों को सम्मानित करते लोग। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। 4,000 वर्ग फुट आकार का हनुमान का चित्र बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थी मनुज सोनी व उसके परिजनों को सम्मानित किया गया। अग्रवाल वैश्य समाज ने मनुज के पिता अमित सोनी, माता मीना देवी व मनुज को मोती माला व राम दरबार का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य रितु शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अग्रवाल वैश्य समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि ने मनुज को प्रोत्साहन राशि भेंट की। मुख्य प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने कहा कि मनुज की यह उपलब्धि चरखी दादरी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। मनुज सोनी ने परिवार ही नहीं अपितु समाज व चरखी दादरी क्षेत्र का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। पदाधिकारियों ने मनुज व उसके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मनुज के पिता अमित सोनी ने बताया कि उन्होंने बेटे की पेंटिंग में रुचि को देखते हुए परिवार की तरफ से पूरा सहयोग किया। मनुज ने गत वर्ष 4,000 वर्ग फुट में भगवान आदियोगी शिव की रंगोली बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें