फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दामाद की पिटाई, पड़ोसियों ने बचाया, साले-पत्नी समेत सात पर केस

Sat, 29 Jul 2023 11:25 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस को दिए बयान में संजय ने बताया कि वह गांव गागड़वास का निवासी है। 27 जुलाई को वह अपनी पत्नी सुशीला को लाने के लिए ससुराल जेवली आया था। उसने बताया कि जब वह ससुराल पहुंचा तो उसका साला बिल्लू, पत्नी व अन्य लोगों ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के गांव जेवली में पत्नी को लेने आए दामाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की। हमले में घायल दामाद के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने पत्नी समेत सात लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: बेटे की चाह में दरिंदा बना पिता, मासूम पर ढाए ऐसे जुल्म...जान ही देनी पड़ी

पुलिस को दिए बयान में संजय ने बताया कि वह गांव गागड़वास का निवासी है। 27 जुलाई को वह अपनी पत्नी सुशीला को लाने के लिए ससुराल जेवली आया था। उसने बताया कि जब वह ससुराल पहुंचा तो उसका साला बिल्लू, पत्नी व अन्य लोगों ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। इतनी देर में उसके चाचा ससुर व अन्य लोग भी वहां आ गए और उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल का आरोप है कि उसके साले ने उस पर चाकू से हमला किया और मारने की धमकी दी है। इसमें उसे शरीर पर कई जगह चोटें आईं। झगड़े का शोर सुनकर पड़ोसियों ने उसका बचाव किया। इसके बाद उसे लोहारू सीएचसी में दाखिल कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिवानी के सिविल अस्पताल में रेफर किया गया। उसने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने बिना वजह मारपीट की है। उसने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की। हेड कांस्टेबल सतेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें