फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वीप टीम ने वाहन एजेंसियों में किया मतदान के प्रति जागरूक

Fri, 17 May 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 चरखी दादरी स्थित एजेंसी में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते स्वीप टीम सदस्य।
विज्ञापन
चरखी दादरी। मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए स्वीप टीम निरंतर प्रयासरत है और मतदाताओं तक 25 मई को मतदान के लिए संदेश पहुंचा रही है। प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो इस क्रम में स्वीप टीम शुक्रवार को दादरी शहर में स्थित विभिन्न वाहन एजेंसियों व वाहन सर्विस सेंटर में पहुंची और मतदान के लिए निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

टीम ने मतदान के लिए प्रदान की जाने वाली सुविधाओं से अवगत करवाया। स्वीप टीम सदस्य सुंदरपाल ने एजेंसी कर्मचारियों को 25 मई के दिन अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि जिस प्रकार वाहन के लिए उचित रखरखाव और सर्विस आवश्यक होती है उसी प्रकार लोकतंत्र की सफलता के लिए मतदान की जरूरत होती है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए 25 मई को सबसे पहले मतदान करें।
इस अवसर पर हरपाल आर्य ने बताया कि दादरी विधानसभा क्षेत्र के लिए इस बार निर्वाचन आयोग ने क्यू एप जारी किया है जिसके जरिए मतदान केंद्र पर लाइन कितनी लंबी है घर बैठे ही पता किया जा सकता है। सुविधानुसार मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला जा सकता है। यदि किसी मतदाता को मतदान से संबंधित सहायता चाहिए तो वोटर हेल्पलाइन एप या 1950 टोल फ्री नंबर का प्रयोग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें