फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत

Fri, 09 May 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बूंदाबांदी के दौरान शहर के बस स्टैंड रोड से गुजरते दुपहिया वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। क्षेत्र में वीरवार दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम खुशगवार हो गया। सुबह से ही आसमान में बादलों के आने-जाने का क्रम बना रहा। बीच में धूप भी खिली। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार 11 मई तक मौसम इसी प्रकार परिवर्तनशील बने रहने का अनुमान है।
सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि, सुबह के समय कई भागों में मामूली धुंध भी बनी रही। दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। शहर के दक्षिण-पश्चिमी दिशा में काली घटाएं छाईं। शहर व आसपास के भागों में बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। एक सप्ताह से मौसम से तपिश खत्म हो गई है। अधिकतम तापमान सात से आठ डिग्री नीचे चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत पांच दिनों से विभिन्न जिलों में हो रही बारिश एवं बूंदाबांदी के कारण मौसम मार्च माह जैसा बना हुआ है। सुबह के समय तापमान काफी कम हो जाता है। रात को मीठी ठंड का एहसास हो रहा है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि नौ व 11 मई को भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इससे बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें