फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

Fri, 09 May 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- चयनित बच्चों को राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत, 26 दिसंबर को होगी चयनित 25 बच्चों के नामों की घोषणा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित किए हैं। इनमें राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चे आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक की उम्र 31 जुलाई को 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक होनी चाहिए। चयनित बच्चों को जनवरी 2026 में आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। अवाॅर्ड की घोषणा 26 दिसंबर को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस पर की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि बाल पुरस्कार में विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। पुरस्कारों में एक मेडल सहित प्रशस्तिपत्र प्रदान किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी और उसके उपरांत अंतिम चयन नेशनल कमेटी करेगी।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, जिला कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट, पंचायती राज संस्थाएं, सभी केंद्रीय व राज्य स्कूल बोर्ड, केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय संगठन, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग व राष्ट्रीय जन सहयोग व बाल विकास संस्थान, सामाजिक न्याय मंत्रालय, विकलांग विभाग, शिक्षा मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा के सभी राज्य विभाग, युवा मामले मंत्रालय, खेल विभाग, भारतीय खेल प्राधिकरण, संस्कृति मंत्रालय, विज्ञान मंत्रालय और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और प्रेस सूचना ब्यूरो सहित राष्ट्रीय चयन समिति नॉमिनेट कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें