फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डीसी की डेडलाइन पूरी होने में 15 दिन शेष, सचिवालय का 30 फीसदी काम अब भी बाकी

Tue, 16 Jul 2024 04:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जिला स्तरीय लघु सचिवालय का निर्माणधीन भवन। संवाद
विज्ञापन
दो माह पहले निरीक्षण करने पहुंचीं डीसी मनदीप कौर ने 31 जुलाई तक भवन निर्माण कार्य पूरा करने के दिए थे निर्देश, अक्तूबर के अंत तक पूरा होने की संभावना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। डीसी मनदीप कौर की ओर से तय की गई डेडलाइन तक लोक निर्माण विभाग जिला स्तरीय लघु सचिवालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं करा पाएगा। करीब दो माह पहले निरीक्षण के दौरान डीसी ने 31 जुलाई तक काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। यह डेडलाइन पूरी होने में 15 दिन का समय शेष है। वहीं, विभागीय
अधिकारियों का तर्क है कि दिसंबर तक कार्य पूरा करने की समयसीमा है। लेकिन, अक्तूबर के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कराकर लघु सचिवालय जिला प्रशासन को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मानें तो लघु सचिवालय भवन का निर्माण कार्य 75 प्रतिशत हो चुका है। 72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन का ढांचा लगभग पूरा कर लिया गया है। फिलहाल, सचिवालय में दरवाजे, फर्श आदि के साथ फिनिशिंग का कार्य बाकी है। विभाग का दावा है कि अक्तूबर के अंत तक जिलावासियों को नए लघु सचिवालय भवन की सौगात दे दी जाएगी।
बता दें कि विभिन्न विभागों के कार्यालय एक ही छत के नीचे लाने के उद्देश्य से दादरी में जिला स्तरीय लघु सचिवालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। मौजूदा स्थिति देखें तो विभागों के कार्यालय शहर में अलग-अलग जगह चल रहे हैं। इसके चलते आमजन को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। एक ही छत के नीचे सभी अधिकारियों की सुविधा देने के उद्देश्य से 24 एकड़ जमीन पर लघु सचिवालय भवन बनवाया जा रहा है। फिलहाल, यहां चौखट, जंगले, रोशनदान, दरवाजे, फर्श आदि का कार्य चल रहा है।

जानिए... भवन में किस तल पर होगा किस अधिकारी का कार्यालय
भू-तल पर डीआरओ और डीएसडब्ल्यूओ का कार्यालय रहेगा। सचिवालय की पहली मंजिल पर जिला उपायुक्त और नगराधीश कार्यालय बनाए जाएंगे। दूसरी मंजिल पर अतिरिक्त उपायुक्त, जिला कल्याण अधिकारी, तहसीलदार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों के लिए कार्यालय बनाने की योजना है। वहीं, तीसरी मंजिल पर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस से संबंधित कार्यालय बनाए जाएंगे।

फरियादियों को नहीं भटकना पड़ेगा इधर-उधर

उपमंडल से जिले का दर्जा मिलने के बाद से जिला स्तरीय लघु सचिवालय भवन की कमी खल रही है। शहर में पहले से बने लघु सचिवालय में जगह का अभाव है। इसके चलते यहां चुनिंदा कार्यालय ही हैं। अन्य विभागों के कार्यालय में शहर में अलग-अलग जगह हैं। इन कार्यालयों के चक्कर काटने से लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। नया भवन बनने के बाद लोगों को अपने काम कराने के लिए शहर में एक से दूसरी जगह भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन





वर्सन :
जिला स्तरीय लघु सचिवालय का निर्माण कार्य जोरों पर है। एजेंसी को दिसंबर तक यह काम पूरा करना है। लेकिन, हमारा प्रयास है कि अक्तूबर के अंत तक लघु सचिवालय का नया भवन तैयार कर प्रशासन को सौंप दें।
-कृष्ण कुमार, एक्सईएएन, लोक निर्माण विभाग

फोटो: 25
जिला स्तरीय लघु सचिवालय का निर्माणाधीन भवन। संवाद
फोटो: 26
नवनिर्माणाधीन लघु सचिवालय भवन में कार्य करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें