फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अंडर-17 आयुवर्ग में भीष्म, अयान, गर्वित व आशुतोष ने जीते बैडमिंटन मुकाबले

Tue, 16 Jul 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करतीं जिला खेल अधिकारी संधूबाला, बबीता फौगाट व बैडमिंटन एसोसिएशन
विज्ञापन
शहर स्थित हीरा इनडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा का हुआ समापन, विजेता प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय स्पर्धा में लेंगे भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के हीरा इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय स्पर्धा का रविवार देर रात समापन हुआ। प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्ग में विजेता बने खिलाड़ियों का आगामी दिनों में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन हुआ। विजेता प्रतिभागियों को बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर जिला खेल अधिकारी संधूबाला और दंगल गर्ल बबीता फौगाट ने सम्मानित किया।
स्पर्धा के निर्णायक मुकाबलों की जानकारी बैडमिंटन एसोसिएशन जिला महासचिव लोकेश गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि लड़कियों के अंडर-11 आयुवर्ग के एकल वर्ग में निधि व ताक्षी विजेता बनीं। इसी प्रकार लड़कों के अंडर-11 आयुवर्ग की एकल स्पर्धा में गौतम व प्रत्युष विजेता रहे। लड़कियों के अंडर-13 आयुवर्ग की एकल श्रेणी में भाविका व साइना और लड़कों में हिमांशु, केशव, मोक्ष व प्रत्युष विजेता रहे। इसी वर्ग की युगल श्रेणी में मोक्ष व हिमांशु और प्रत्युष व प्रणव की जोड़ी विजेता बनी।
विज्ञापन

इसी प्रकार लड़कियों के अंडर-15 आयुवर्ग में अनिष्का व भाविका जबकि लड़कों के वर्ग में आरव, धनजंय, मानव व जय ने बाजी मारी। इसी आयुवर्ग में लड़कों के युगल मुकाबले में अनुज व ऋषभ और धनजंय व आरव की जोड़ी विजेता बनी।

लड़कों के अंडर-17 आयुवर्ग में भीष्म, अयान, गर्वित व आशुतोष ने अपने मुकाबले जीते। लड़कों के इसी आयुवर्ग के युगल मुकाबले में धनजंय व आरव और भीष्म व गर्वित की जोड़ी विजेता रही। लड़कों के अंडर-19 आयुवर्ग की एकल श्रेणी में विनीत, गर्वित, भीष्म व शिवम विजेता रहे। इसी आयुवर्ग की युगल श्रेणी में भीष्म व दीपांशु और गर्वित व विनीत की जोड़ी विजेता रही। इनके अलावा ईशान, गोपीचंद, भीष्म व अयान ने भी अपने मुकाबले जीते।
समापन अवसर पर आयोजन की अध्यक्षता संरक्षक एचसी गोदारा, डाॅ. बीएन वर्मा व वरिष्ठ उपप्रधान डाॅ. विजय शर्मा ने की जबकि मंच का संचालन अभिषेक जैन ने किया।
इन आयुवर्ग में ये बने विजेता
आयुवर्ग 35 प्लस-एकल श्रेणी मुकाबले में सुनील राठीवाल, संदीप सांगवान व नरेश जबकि युगल मुकाबले में सुनील व आदित्य और संदीप सांगवान व नरेश विजेता रहे।

आयुवर्ग 40- इस आयुवर्ग की एकल श्रेणी में सुनील और रतिभान जबकि युगल श्रेणी में अनिल व नरेश और ओमप्रकाश व सुनील ने अपने खिताबी मैच जीते।
आयुवर्ग 45 प्लस-इस आयुवर्ग की एकल श्रेणी में संजीव कुमार, राजेश, संजय व मुकेश कुमार जबकि युगल श्रेणी में मुकेश व राजेश और अनिल व देवेंद्र की जोड़ी विजेता रही।
विज्ञापन

आयुवर्ग 50 प्लस- सिंगल में राजेश व ओमप्रकाश चुने गए।
आयुवर्ग 55 प्लस- संजीव जैन व ओमप्रकाश चुने गए।

समापन समारोह में ये रहे मौजूद
समापन समारोह में बैडमिंटन एसोसिएशन जिला प्रधान पंकज जैन, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश गोयल, आईसी जैन, डॉ. विजय शर्मा, उपप्रधान सुनील गर्ग, सह सचिव दिनेश मुंजाल, कोषाध्यक्ष मनीष जांगड़ा, तकनीकी सहलाकार कमेटी सदस्य मुकेश फौगाट, दीपक शर्मा, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता अरुण जैन व प्रेस प्रवक्ता अभिषेक जैन आदि मौजूद रहे।

फोटो 20
बैडमिंटन मुकाबले के दौरान सर्विस रिटर्न करता खिलाड़ी। संवाद
फोटो 21
बैडमिंटन युगल मुकाबले में हुए मैच का दृश्य। संवाद
फोटो 22
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करतीं जिला खेल अधिकारी संधूबाला, बबीता फौगाट व बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें