फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: क्रशर जोन में श्रमिक पर गिरा पत्थर, हुई मौत; डॉक्टरों की हड़ताल के चलते पोस्टमार्टम में हुई देरी

Tue, 09 Dec 2025 07:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी

सार

 क्रशर जोन में पत्थर गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह हुआ। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते शव का पोस्टमार्टम होने में देरी हुई। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम करवाने के लिए पुलिस पहुंची नागरिक अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी जिले के गांव खेड़ी बत्तर स्थित क्रशर जोन में एक क्रशर पर कार्यरत प्रवासी श्रमिक की मंगलवार सुबह पत्थर गिरने से मौत हो गई। क्रशर संचालक व अन्य लोग शव को दादरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों की हड़ताल के कारण शाम को शव का पोस्टमार्टम हो सका। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गांव देहुआ माजरा निवासी करीब 21 वर्षीय अश्वनी कुमार गांव खेड़ी बत्तर स्थित जोन में एक क्रशर पर बतौर श्रमिक काम करता था। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह काम करते समय क्रशर से एक पत्थर की चपेट में आकर अश्वनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। क्रशर संचालक व वहां काम कर रहे श्रमिक उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की हड़ताल के चलते शव के पोस्टमार्टम को लेकर असमंजस का माहौल बना रहा। घटना की जानकारी पाकर दादरी सदर थाना पुलिस भी अस्पताल व घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस की ओर से दस्तावेज तैयार कर चिकित्सकों को शव पोस्टमार्टम के लिए सौंपा गया। वहीं मृतक के परिजनों व पुलिस ने सिविल सर्जन से मुलाकात कर शव का पोस्टमार्टम करवाने की अपील की। जिस पर सिविल सर्जन के निर्देश पर कंसलटेंट चिकित्सक ने मंगलवार शाम को शव का पोस्टमार्टम किया। दादरी सदर पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल प्रदीप ने बताया कि मृतक के बड़े भाई शिव कुमार के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। मृतक अश्वनी कुमार अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें