फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियां, रसद, बिस्तर और हुक्कों के साथ खापों और किसानों ने किया दिल्ली कूच

विज्ञापन
Khapans and farmers traveled to Delhi with vegetables, logistics, bedding and hookahs - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
जिले से दूसरे दिन भी खापों और अन्य संगठनों के दिल्ली कूच करने का सिलसिला जारी रहा। बुधवार दोपहर फौगाट और सतगामा खाप के अलावा किसान संगठनों के पदाधिकारी किसानों के साथ ट्रैक्टरों में सवार होकर टिकरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। समसपुर गांव के समीप एकत्रित किसान सात ट्रैक्टर और करीब 40 गाड़ियां लेकर दिल्ली की तरफ बढ़े हैं। ये किसान अपने साथ सब्जियों और फलों से भरा एक वाहन, ट्रैक्टरों में रसद के अलावा बिस्तर और हुक्के भी साथ ले गए हैं। दिल्ली कूच से पहले सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को फौगाट खाप की अगुवाई में बाबा स्वामी दयाल धाम पर सर्वखापीय और सर्वजातीय महापंचायत में दो दिसंबर को दिल्ली कूच का फैसला लिया था। प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार किसान सुबह करीब दस बजे समसपुर गांव के समीप स्थित संतरा देवी शिक्षण महाविद्यालय के सामने एकत्रित होना शुरू हो गए। करीब 12 बजे 300 से अधिक किसानों ने वाहनों में सवार होकर टिकरी बॉर्डर कूच किया। इससे पहले डीएसपी जोगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने खापों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इसके बाद ट्रैफिक थाना प्रभारी दलबीर सिंह अपनी टीम सहित पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने जिले का बॉर्डर क्रॉस करने तक दिल्ली कूच करने वाले किसानों पर नजर रखी।
आंदोलन के लिए दिए एक लाख रुपये, वाहनों में डीजल का प्रबंध करवाने की भी घोषणा
दिल्ली कूच का समर्थन करने पहुंचे समाजसेवा उमेद पातुवास ने आंदोलन को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी और दिल्ली कूच करने वाले सभी वाहनों में डीजल का प्रबंध करवाने की घोषणा की। कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजीत फौगाट भी फौगाट खाप के साथ किसान आंदोलन के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने 25 हजार रुपये के आर्थिक सहयोग के अलावा किसानों को रसद मुहैया करवाई। इस मौके पर सीटू मैहड़ा, जगबीर घसोला, रणधीर कुंगड़, अनुप सिंह समेत किसान संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सब्जी मंडी एसोसिएशन ने भेजा सब्जियों और फलों से भरा वाहन
सब्जी मंडी एसोसिएशन की तरफ से नितिन जांघू ने अपनी टीम सहित दिल्ली कूच की। जांघू करीब पौने 12 बजे सब्जियों और फलों से भरा टाटा मैजिक लेकर समसपुर पहुंचे और खाप प्रतिनिधियों को इसे सौंप दिया। इसमें केला, सेब के अलावा शलगम और विभिन्न प्रकार की सब्जियां भरी थीं।
प्रशासन को दी चेतावनी, रोकने की गलती न करें
फौगाट खाप-19 प्रधान बलवंत नंबरदार की अगुवाई में ठीक 12 बजे टिकरी बॉर्डर के लिए कूच की गई। कूच करने से ठीक पहले बलवंत नंबरदार ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन किसानों को रोकने का प्रयास न करें। ऐसा करने पर जो स्थिति बनेगी, उसका जिम्मेदार प्रशासन ही होगा। इसके बाद किसानों ने नारे लगाकर ट्रैक्टरों, गाड़ियों और बाइकों पर सवार होकर टिकरी बॉर्डर कूच किया।
सरपंच और पार्षद भी पहुंचे दिल्ली
किसान आंदोलन के समर्थन में अब जिले के सरपंच और पार्षद भी उतर आए हैं। बुधवार को ढाणी फौगाट सरपंच मंदीप फौगाट, कमोद सरपंच सुदर्शन के अलावा शहर के वार्ड-18 से पार्षद कुलदीप फौगाट ने भी अपनी खाप का समर्थन करते हुए दिल्ली के लिए कूच किया।
किसानों के दिल्ली कूच के चलते ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस मौके पर पहुंची है। किसानों से अपील की गई है कि वे शांतिप्रिय ढंग और अनुशासन में ही सड़क से गुजरें। शांतिपूर्वक ही जिले के किसान रवाना हुए हैं।
दलबीर सिंह, ट्रैफिक थाना प्रभारी

Khapans and farmers traveled to Delhi with vegetables, logistics, bedding and hookahs- फोटो : CharkhiDadri

Khapans and farmers traveled to Delhi with vegetables, logistics, bedding and hookahs- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें