मायके गई सांजरवास निवासी एक महिला के बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाकर हजारों की नकदी समेत लाखों के गहनेे चोरी कर फरार हो गए। मायके से लौटी महिला की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव सांजरवास निवासी मनीषा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 16 नवंबर को वह मायके नाहड़ चली गई थी। गत 23 नवंबर को उसकी देवरानी ने फोन करके बताया कि घर पर चोरी हो गई है। जब उसने घर आकर देखा तो सारे ताले टूटे हुए थे। इसके साथ ही सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से गहने, 13 हजार रुपये, एक एलसीडी, दो हाथ की घड़ी गायब मिले। शिकायकर्ता ने चोरी के मामले में सोमवार को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380 व 457 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि उसने अपने स्तर पर चोर का पता लगाने का प्रयास बताया है, लेकिन पता न लगने पर शिकायत दी।