फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कायला ने बिरोहड़ को 12 रन से हराया

Sat, 01 Feb 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सांवड़ गांव के बाबा बालनाथ मोदनाथ स्टेडियम परिसर में आयोजित की जा रही क्रिकेट स्पर्धा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गांव सांवड़ स्थित बाबा बालनाथ मोदनाथ स्टेडियम परिसर में दिवंगत विजय शर्मा की स्मृति में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि माॅडल दादरी जिला बनाओ संगठन युवा विंग अध्यक्ष अनिल बलवान साहू व सुमित वशिष्ठ ने शिरकत की।
स्पर्धा में अनिल साहू ने 8100 की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप भेंट की और खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की। साथ ही ग्रामीणों को स्टेडियम की चहारदीवारी बनवाने में भी सहयोग करने की घोषणा की। अनिल साहू ने कहा कि इस विषय में वह अन्य संगठनों के पदाधिकारियों को साथ लेकर प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मिलेंगे और ग्रामीणों की मांग रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को हुए मुकाबलों में कायला ने बिरोहड़ को 12 रन से हराया। बापौड़ा ने खरक को 5 विकेट से हराया। वहीं, गोलपुरा ने पिचौपा को 2 विकेट से हराया। खेड़ी साध ने सुंडाना को 15 रन से हराया। बिरोहड़ ने मांढी को 17 रन से हराया। बौंद ने मंगेदा को 23 रन से हराकर जीत हासिल की।
इस दौरान मोनू फौजी, नीरज भारद्वाज, सोमनाथ, राहुल, सचिन, नवीन भारद्वाज, हरिकिशन, हरनारायण आदि मौजूद रहे।
फोटो- 56
सांवड़ स्थित स्टेडियम में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें