चरखी दादरी। शहर के गीता भवन में 3 से 11 अक्तूबर तक श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें कथा वाचक स्वामी प्रीतमदास वृंदावन व स्वामी रामशरणदास वृंदावन रामचरितमानस कथा पर प्रवचन देंगे। यह जानकारी भवन ट्रस्टी गंगारराम बिराहड़िया ने प्रेस को जारी बयान में दी।
उन्होंने बताया कि भरत चरित्र व नवधाभक्ति शबरी चरित्र पर विशेष प्रवचन आयोजित होंगे। कथा का समय प्रतिदिन सायं 3 से 6 बजे तक रहेगा। उन्होंने नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर कथा का लाभ उठाने के लिए कहा। संवाद