फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ : कराटे के लिए चयन 17 को

Tue, 16 Sep 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए इस बार कराटे को भी शामिल कर लिया गया है। खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन 17 सितंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी विष्णु भगवान ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार इस बार राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में कराटे भी शामिल होगा। जिले की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन 17 सितंबर को सुबह 9 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्योनाथ नंबरदार बॉक्सिंग एकेडमी में ट्रायल के आधार पर चयन किया जाएगा।
चयन के लिए लड़कों में वेट कैटेगरी 60, 67, 75, 84, 84 किलोग्राम और लड़कियों में 50, 55, 61, 68 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं। चयन एकल व टीम दोनों श्रेणियों में किया जाएगा। कराटे चयन के लिए वजन प्रात: 7:00 बजे से 9:00 बजे तक लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें