फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कमलेश बनीं मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान

Sun, 14 Jul 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार के एसोसिएशन ने आयोजित किया जिलास्तरीय सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। एआईयूटीयूसी से संबंधित मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन का भिवानी व दादरी का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता राजाबाला ने की। इस दौरान भिवानी व चरखी दादरी जिला की नई जिला कमेटी चुनी गई। मीरा को भिवानी व कमलेश को चरखी दादरी का जिला प्रधान मनोनीत किया गया। वहीं, भिवानी में आयोजित सम्मेलन के दौरान भिवानी व दादरी की 42 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

जिला सचिव राजकुमार बासिया ने कहा कि सरकार मिड-डे मील वर्कर्स को अब तक सरकारी कर्मचारी नहीं मान रही है। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष कर एकमुश्त पांच लाख रुपये देने चाहिए। 15 बच्चों पर एक मिड- डे मील कार्यकर्ता कुक कम हेल्पर्स तैनात करना चाहिए।
विज्ञापन

फोटो 13
मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को संबोधित करते वक्ता। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें