फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा वार्ड से प्रदेश स्तर तक खड़ा करेगी संगठन : अजय

Sat, 11 Oct 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव काकडोली हुक्मी में निधन पर शोक जताने पहुंचे जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला।
विज्ञापन
बाढड़ा। जजपा संस्थापक डाॅ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जजपा संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने में लगी हुई है। जननायक जनता पार्टी अपना संगठन वार्ड स्तर से प्रदेश स्तर तक खड़ा करेगी। यह बात डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पूर्व हलकाध्यक्ष तेजवीर श्योराण के आवास पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश के हालात खराब हो गए हैं। अजय चौटाला ने कहा कि कानून-व्यवस्था फेल होने के कारण आज प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने कहा कि 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का दावा करने वाली भाजपा सरकार में आज मंडियों में धान, बाजरा की खरीद तक नहीं हो रही है। फसल पर एमएसपी नहीं मिलने से किसान परेशान है। प्रदेश की भाजपा सरकार को एक साल पूरा होने वाला है जबकि सरकार के पास अभी तक ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जिसे जनता को बता सकें।
विज्ञापन

उन्होंने गांव काकडोली हुक्मी में जजपा नेता ओम की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी, पूर्व विधायक राजदीप फोगाट, नरेश द्वारका, जिला अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास हलका अध्यक्ष विजय श्योराण, दादरी हलका अध्यक्ष राकेश कलकल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें