फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हीरा चौक में किराना दुकान से 13 किलो पटाखे बरामद

Sat, 11 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पटाखे जब्त कर गाड़ी में रखते पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। सिटी पुलिस ने सूचना मिलने पर दोपहर में हीरा चौक बाजार स्थित किराना की दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दुकान से पटाखे जब्त कर लिए। आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी बबलू के अनुसार दुकान से कुल 13 किलो 300 ग्राम पटाखे बरामद हुए हैं। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में पटाखे बजाना और बेचना अपराध है। इन पर रोक लगाते हुए सभी तरह के लाइसेंस फिलहाल निलंबित हैं। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए इनकी बिक्री और बजाने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

बबलू के अनुसार सूचना मिलने के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी दुकानदार मनोज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर पटाखे जब्त कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें