कृषि विभाग की ओर से रावलधी गांव स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। कृषि विभाग की ओर से गांव रावलधी में स्थित आईटीआई परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कृषि विभाग अधिकारी मनीष कुमार ने प्रशिक्षुकों को पराली जलाने से होने वाले नुकसानों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसानों को जागरूक करने में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि किसानों को प्रणाली न जलाने के प्रोत्साहन स्वरूप 1000 रुपये प्रति एकड़ की राशि प्रदान की जा रही है। इसके लिए किसान का मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है। कृषि अधिकारी विवेक बागला ने बताया कि इस वर्ष अब तक जिला चरखी दादरी में एक भी पराली जलाने की घटना नहीं हुई है। विभाग लगातार किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक व प्रेरित कर रहा है।
विवेक बागला ने बताया कि यदि कोई किसान पराली जलाएगा तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी और उसकी रेड एंट्री कर दी जाएगी। इससे किसान अपनी आने वाली दो फसल सरकार को नहीं बेच सकेगा। शिविर में नीतिका, प्रीतम कुमारी, आईटीआई प्राचार्य रामनिवास, डॉ. कृष्ण कुमार, सुखबीर व जयवीर सिंह मौजूद रहे।
फोटो 16
रावलधी आईटीआई में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते विवेक बागला। स्रोत : विभाग