फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय सम्मान से हुई आईटीबीपी के जवान की अंत्येष्टि

विज्ञापन
ITBP jawan was cremated with state honor - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
करीब 20 दिन पहले सड़क हादसे में घायल गांव मांढ़ी केहर वासी आईटीबीपी के जवान तेजपाल यादव ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत की अंत्येष्टि की गई। चचेरे भाई विष्णु ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

गांव मांढ़ी केहर निवासी 26 वर्षीय जवान तेजपाल यादव पुत्र भीम सिंह चार साल पहले तिब्बत सीमा पुलिस में भर्ती हुए थे। चीन बार्डर पर देश की सीमा की रक्षा करने के बाद पिछले एक साल से वह दिल्ली मुख्यालय में तैनात थे। तेजपाल 12 अक्तूबर को अपने गांव मांढ़ी केहर से ड्यूटी के लिए चले थे। गांव से थोड़ी दूर चलने पर सड़क पर पहले से दुर्घटनाग्रस्त टैक्टर के टायर से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे गिरकर वह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें पीजीआई रोहतक ले जाया गया। इसके बाद में गंभीर अवस्था में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां 30 अक्तूबर को जवान ने अंतिम सांस ली। मृतक जवान अपने पीछे पत्नी और एक माह के पुत्र को छोड़ गया है।
एक माह है तेजपाल यादव का बेटा
जवान की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। आईटीबीपी के जाटूसाना सेंटर से आए सुरक्षा बलों के जवानों ने मातमी धुन बजाई। हवा में गोली चला राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में कप्तान दया सिंह, राजेंद्र यादव, सरपंच चतरसैन, किसान नेता कमल सिंह मांढ़ी, कृष्ण यादव, सतबीर सिंह, सूबेदार बलबीर सिंह, प्रेरक संघ प्रदेश संयोजक विनोद ,रामकरण व अशोक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें