फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पैक्स केंद्र पर 12 घंटे तक चली जांच, प्रबंधक पर केस दर्ज

Fri, 11 Aug 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बेरला पैक्स केंद्र पर रिकॉर्ड की जांच करती टीम।
विज्ञापन
बाढड़ा। बेरला स्थित प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में पहुंची संयुक्त टीम की जांच रात करीब 11 बजे तक चली। 12 घंटे तक टीम पैक्स केंद्र पर डेरा डाले रही और इस दौरान कई अनियमितताएं सामने आई हैं। इन पर संज्ञान लेकर कृषि विभाग अधिकारियों ने प्रबंधक सुंदर के खिलाफ बाढड़ा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बेरला स्थित प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में खाद वितरण में अनियमितताएं बरतने की शिकायतें अधिकारियों को मिल रही थी। इन पर संज्ञान लेकर बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने कृषि विभाग के एसडीएओ कृष्ण कुमार, विषय विशेषज्ञ रण सिंह, कोऑपरेटिव बैंक बेरला के शाखा प्रबंधक संजय कुमार व गजे सिंह आदि समेत गुप्तचर विभाग टीम को साथ लेकर प्राथमिक कृषि सहकारी समिति कार्यालय में दबिश दी थी।
देर रात करीब 11 बजे तक जांच चली। इस दौरान खाद वितरण संबंधी मशीन और भंडारण का रिकॉर्ड एक समान नहीं मिला। इतना ही जांच के दौरान डीएपी के 151 बैग एक मकान में और 380 बैग दूसरे मकान में रखे मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर में ईफको डीएपी के 1140 बैग जबकि पीओएस मशीन में 812 बैग, डीएपी क्रमको के स्टॉक में 1140 बैग और पीओएस मशीन में 1045 बैग पाए गए। इसके अलावा भी डीएपी वितरण के अन्य दस्तावेजों में टीम को खामियां मिली।


केस बुक में 31 मार्च के बाद नहीं मिला इंद्राज, पोटाश हुई बरामद
चेकिंग के दौरान पैक्स केंद्र पर केस बुक में 31 मार्च 2023 के बाद कोई इंद्राज नहीं पाया गया। इसके अलावा यहां पोटाश भी मिली जिसकी अनुमति नहीं थी। इन सभी अनियमितताओं पर संज्ञान लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने शिकायत पुलिस को सौंपी।


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में बेरला प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में चेकिंग की गई। उस दौरान वहां अनियमितताएं मिलीं। इन पर संज्ञान लेकर पैक्स प्रबंधक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार, एसडीएओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें