फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर की नानी और मामा की माैत, सड़क दुर्घटना में गई जान

Sun, 19 Jan 2025 11:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

दो दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर को राष्ट्रपति से खेल रत्न अवॉर्ड मिला था। पिछला साल भी परिवार के लिए खुशियों भरा था क्योंकि मनु भाकर ने ओलंपिक में दो पदक जीते थे। रविवार को हुए हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और स्कूटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर की नानी और बड़े मामा की एक सड़क दुर्घटना में माैत हो गई है। सूचना के अनुसार, महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर स्कूटी व ब्रेजा गाड़ी की टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही मनु भाकर के मामा और नानी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक माैके से फरार हो गया। दो दिन पहले ही मनु भाकर को राष्ट्रपति से खेल रत्न अवॉर्ड मिला था। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाए। मौके पर थाना शहर प्रभारी सहित पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं।

खिलाड़ी थीं सावित्री देवी

पेरिस ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के बड़े मामा युद्धवीर सिंह व नानी सावित्री देवी की महेंद्रगढ़ रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युद्धवीर (50) रोडवेज में चालक थे जबकि सावित्री देवी (70) भी खिलाड़ी थीं। वह भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी थी। 
विज्ञापन

ड्यूटी पर जा रहे थे युद्धवीर

जानकारी के अनुसार युद्धवीर का घर महेंद्रगढ़ बाइपास पर है। वह स्कूटी पर ड्यूटी जा रहे थे। उन्होंने साथ में सावित्री देवी को भी बैठा लिया। सावित्री देवी को उन्हें लोहारू चौक के समीप अपने छोटे भाई के घर छोड़ना था। जब वे महेंद्रगढ़ रोड पर कलियाणा मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से एक कार गलत साइड में आ रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे पलट गई जबकि स्कूटी सवार मां-बेटा भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें