फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी काटने पर 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
समसपुर के समीप विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में जिला योजनाकार विभाग की ओर से लगाया गया बोर्ड। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
नियमों को ताक पर रखकर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले 26 लोगों के खिलाफ जिला योजनकार विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला योजनाकार अधिकार नीलम ने बताया कि दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर लंबे समय से अवैध कॉलोनी विकसित करने का काम चल रहा था। पहले भी यहां अवैध निर्माण ढहाने के साथ निर्माण करवाने वालों को नोटिस दिए गए थे। इसके बाद भी यहां निर्माण कराया गया। जबकि कुछ दिन पूर्व ही उपायुक्त राजेश जोगपाल ने अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे।
जिला योजनाकार अधिकारी की शिकायत पर सूरजमल, रमेश, महेंद्र, इंद्र, बिजेंद्र, सज्जन, अत्तर सिंह, राजेंद्र, आजाद, खजान सिंह, जलधीर, कृष्ण, देवेंद्र, रणधीर, सुरेशचंद्र, प्रताप सिंह, हेमचंद्र, देवीचंद, धर्माल, पीतांबर, माया देवी, सरोज देवी, माया, प्रमिला, बिमला व विरेंद्र के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला योजनाकार अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जाएगी और उसके बाद पता चलेगा कि किसी आरोपी की मामले में क्या भूमिका है।
- रामअवतार, कार्यवाहक सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें