फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान और दुकान के ताले तोड़कर नगदी समेत गहने ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने डोहका हरिया गांव एक घर और दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर यहां से करीब ढाई लाख की नगदी समेत सोना चांदी के गहने और अन्य सामान ले गए। पीड़ित मकान मालिक ने मामले की शिकायत बाढड़ा थाना पुलिस को दी है जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डोहका हरिया निवासी छोटूराम ने बताया कि उसने घर पर ही परचून की दुकान कर रखी है। बुधवार रात खाना खाकर परिवार के सदस्य पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह जब वो उठे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद जब उन्होंने कमरे में रखी संदूक संभाली तो उनके होश उड़ गए। छोटूराम ने बताया कि चोर संदूक में रखे 2.48 लाख की नगदी समेत जेवर जोड़ी पाजेब, एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी समेत अन्य गहने चोरी कर ले गए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पड़ोसी कुलदीप की दुकान में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया और वो वहां से सामान चुरा ले गए। वीरवार सुबह चोरी की सूचना मिलते ही बाढड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें