फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सेवा सेतु कैंप में मिली योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
मेले का निरीक्षण करते हुए एसडीएम व अन्य। - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बाढड़ा के खंड विकास एवं पंचायत विभाग के परिसर में सेवा सेतु कैंप एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना मेले-2 का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम आशीष सांगवान ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर दादरी नगर परिषद चेयरमैन बक्सी राम सैनी एवं बीडीपीओ दीपक शर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम ने मौके पर लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने अधिकारियों को शिविर में पहुंचे पात्र नागरिकों को विभाग से संबंधित योजनाओं, सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ पात्र लोगों को मौके पर आवश्यक सेवाएं प्रदान करवाने के निर्देश दिए। एसडीएम सांगवान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आमजन के और अधिक करीब पहुंचाना और पात्र लोगों को योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन

सेवा सेतु कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं के स्टाल लगाकर नागरिकों को विस्तार से जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी अवगत करवाया गया।
इस दौरान डीएसडब्ल्यूओ जितेंद्र सिंह, डीडब्ल्यूओ नरेंद्र सिंह, टीडब्लूओ कविराज सांगवान व सुशील कुमार, चंद्र पाल सांगवान, मनवीर चौधरी, मणि प्रकाश, संदीप श्योराण, शंकर शर्मा, रविन्द्र कोच, बलवान आर्य, प्रेम,मनीष, राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें