फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीमों को दी सीपीआर तकनीक की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लघु सचिवालय के सभागार में सीपीआर तकनीक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डायल 112, राइडर और पीसीआर टीमों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने इन पुलिस टीमों को कई महत्वपूर्ण बातें बताई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि सीपीआर तकनीक बहुत उपयोगी है जिसके बारे में ज्ञान होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि जब भी कोई घटना होती है तो सबसे पहले पुलिस मौके पर पहुंचती है। इसलिए जो कर्मचारी 24 घंटे एरिया मे तैनात रहते हैं उनको विशेष तौर पर इस ट्रेनिंग मे शामिल किया गया है। शिविर मे डॉ. अंकुश दहिया, डॉ. राजबीर सिंह, डॉ. रोहित कुमार व डॉ. राहुल ने अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने बताया कि सीपीआर तकनीक का ज्ञान होने पर पुलिसकर्मी किसी को जीवनदान भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें