उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतवासी के लिए एक गर्व का अवसर होता है और ऐसे आयोजनों में लोग स्वेच्छा से भाग लेते हैं। अबकी बार जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को डिजिटल प्रतिभागिता प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। समारोह स्थल पर स्कैन करने के लिए क्यू आर कोड होंगे और जो भी नागरिक क्यू आर कोड स्कैन करके फार्म भरेगा उसको उसी समय मोबाइल पर ही डिजिटल प्रतिभागिता प्रमाण पत्र मिल जाएगा। स्वतंत्रता दिवस में शामिल होने वाले जिला के सभी नागरिक क्यू आर कोड स्कैन करने के लिए अपने साथ मोबाइल जरूर लाएं।
उपायुक्त ने बैठक में मौजूद विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी विभाग उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा कर लें। समारोह से पहले नगर परिषद की ओर से शहर में सफाई अभियान भी चलाया जाए। साथ ही समारोह के दिन वन विभाग पौधे वितरण की व्यवस्था भी करे। समारोह स्थल पर सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि समारोह के लिए चयनित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन बेहतरीन ढंग से हो। साथ ही परेड व पीटी का प्रस्तुति के लिए भी अच्छी प्रकार से तैयारी करवाई जाए। अंतिम अभ्यास वाले दिन 13 अगस्त को किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रहे।
घर पर जाकर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को करेंगे सम्मानित
उपायुक्त ने कहा कि जिला के सभी स्वतंत्रता सेनानी परिवारों व युद्ध वीरांगनाओं को स्वतंत्रता दिवस से पहले ही उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मानित किया जाए। इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जरूर उपलब्ध करवाएं। सुनिश्चित करें कि किसी भी हाल में इस कार्य में कोताही ना हो। जिला प्रशासन की ओर से जिला के 139 परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
बैठक में एसडीएम अनिल कुमार यादव, नगराधीश नरेंद्र कुमार, उप पुलिस अधीक्षक रामसिंह बिशनोई, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट, जिला परियोजना अधिकारी गीता सहारण, जिला खेल अधिकारी प्रीतम सिंह, सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ. संजय गुप्ता, आरटीए सचिव दर्शना भारद्वाज व डीआईओ अमित लांबा आदि मौजूद रहे।
’वियजी विश्व तिरंगा प्यारा’ गीत के रचयिता श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। #Writer #FreedomFighter #Freedom #AKAM #AzadiKaAmritMahotsav #Delhi #DelhiGovt #Delhigram
View attached media content
- Delhi Government (@DelhiGovDigital) 10 Aug 2022