फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रॉपर्टी आईडी में किसी की 2 तो किसी की 24 गज बढ़ा दी जमीन

Sun, 02 Jul 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शिविर में पहुंचे लोगों से परेशानी जानते ईओ राजेश वर्मा और प्रधान बक्शीराम सैनी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रॉपर्टी आईडी की खामियाें को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद कार्यालय में रविवार को दूसरे दिन भी कैंप लगाया गया। ईओ राजेश वर्मा ने बताया कि रविवार को कुल 84 आवेदन आए, जिनमें से 77 का निपटान किया गया, छह आवेदन रद्द किए गए और एक लंबित रखा गया। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय विशेष शिविर में 144 शहरवासियों ने प्रॉपर्टी आईडी की खामियां ठीक करवाई। रविवार को ऐसे मामले में सामने आए जिनमें लोगों की जमीन दो से 24 गज तक बढ़ा दी गई और इस त्रुटि को ठीक करवाने के लिए लोग कैंप में पहुंचे।
विज्ञापन


दादरी शहर की अगर बात करें तो करीब 30 हजार प्रॉपर्टी आईडी हैं। इसके लिए शहर में ड्रोन सर्वे हुआ था। सर्वे का डाटा करीब आठ माह पहले एनडीसी पोर्टल पर अपडेट किया गया था। ड्रोन सर्वे के दौरान कुछ खामियां रह गईं जिनके चलते लोगों की प्रॉपर्टी आईडी में खामियां हैं। इन त्रुटियां को ठीक कराना लोगों के लिए सिरदर्द बना है। सूत्रों के अनुसार करीब पांच हजार आईडी का डाटा मिसमैच है। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मंत्रियों के संज्ञान में यह मामला लाया जा चुका है। अब सरकार की ओर से ही नगर परिषद अधिकारियों को दो दिन तक विशेष शिविर लगाकर प्रॉपर्टी आईडी संबंधी खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिवसीय शिविर की शुरुआत शनिवार से हुई।



ईओ राजेश वर्मा ने बताया कि कैंप के लिए दो हेल्प डेस्क और 4 काउंटर लगाए गए। करीब 20 कर्मचारियों की कैंप के लिए ड्यूटी लगाई गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को 78 आवेदन आए। इनमें से 77 का निपटान किया गया जबकि एक रद्द किया गया। आवेदन रद्द करने का कारण दस्तावेजों की खामी और कोर्ट केस रहा। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी सुबह 10 से शाम पांच बजे तक शिविर लगाकर लोगों की प्रॉपर्टी आईडी से संबंधी समस्याओं का निपटान किया गया था। वहीं शिविर में की गई व्यवस्थाओं का जायजा ईओ राजेश और नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने लिया।
विज्ञापन





जानिये....लोगों के कैसे झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें
1- मैंने 2002 में 9 गज जमीन ली थी। प्राॅपर्टी आईडी बनी तो कई चार्ज इस जगह पर लगाए गए, जो गलत थे। शिविर में पहुंचकर अपनी परेशानी अधिकारियों के समक्ष रखते हुए चूक सुधरवाने के लिए आवेदन किया है।
-रमेश कुमार, बस स्टैंड क्षेत्र

2- हरि नगर में 108 गज जमीन खरीदकर रजिस्ट्री करवाई थी। अब प्रॉपर्टी आईडी में जमीन 132 गज दर्शाई गई है, जो गलत है। इसके चलते बेहद परेशान हूं और रविवार को लगे शिविर में यह गलती ठीक करवाने पहुंचा हूं।
-ओमप्रकाश, हरि नगर

3- मेरे पास 162 गज जमीन है और रजिस्ट्री भी इतनी ही जमीन की मेरे नाम है। प्रॉपर्टी आईडी में इस जमीन को बढ़ाकर 185 गज कर दिया है जबकि से सही नहीं है। इसके चलते शुल्क ज्यादा लग रहा है और इसे रविवार को लगे ठीक कराया है।
पवन कुमार, वार्ड-1

4- 74.4 गज जमीन की रजिस्ट्री मेरे नाम है। प्रॉपर्टी आईडी में कर्मचारियों ने मनमर्जी से जमीन को 76.9 गज कर दिया है। यह चूक सुधरवाने के लिए पिछले दो माह से परेशान हूं और रविवार को नगर परिषद कार्यालय में ये चूक सुधरवाने आया हूं।
बिजेंद्र, बस स्टैंड रोड





दो दिवसीय विशेष शिविर के तहत 161 आवेदन आए जिनमें से 144 का निपटारा किया गया। सात आवेदन रद्द हुए जबकि एक लंबित रखा गया। आवेदन रद्द करने का कारण दस्तावेजों की कमी और कोर्ट केस रहा।
विज्ञापन

-राजेश वर्मा, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें