फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दूध-दही की पहचान वाले हरियाणा में अब युवाओं को खोखला कर रहा नशा

Sat, 07 Feb 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अधिकारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
झोझू कलां। कस्बा झोझू कलां स्थित मॉडल संस्कृति राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को ड्रग्स एंड सब्सटेंस एब्यूज अमंग चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत एनसीओआरडी अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनसीओआरडी के नोडल अधिकारी एवं विद्यालय प्राचार्य रमेश कुमार के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता मधु ने एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के दौरान प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में आसपास के स्कूलों के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सोनू सांगवान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या सुनील कुमारी, प्राचार्य योगेश सांगवान, थाना झोझू कलां से सब इंस्पेक्टर विकास कुमार, एएसआई संदीप कुमार तथा साइबर थाना से अनिल कुमार व नरेश कुमार द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सब इंस्पेक्टर विकास कुमार ने कहा कि पंजाब के बाद अब हरियाणा के शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में नशा तेजी से फैल रहा है। विशेषकर 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। नशा अब शराब या सिगरेट तक सीमित न रहकर विभिन्न नशीली दवाइयों के रूप में गली-मोहल्लों तक पहुंच चुका है। उन्होंने अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत 1903 पर पुलिस को दें।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्राचार्य रमेश कुमार ने कहा कि हरियाणा की पहचान दूध-दही वाले प्रदेश की रही है, लेकिन वर्तमान में नशा युवाओं को खोखला कर रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चल रही सरकारी मुहिम को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना जरूरी है और इसके लिए सामाजिक सहयोग अनिवार्य है।
कार्यक्रम के दौरान खुशी, काजल, विधि, कीर्ति, सोनाक्षी व दीपांशी सहित छात्र-छात्राओं ने नशे के विरुद्ध कविताएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सोनू सांगवान ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। आयुष विभाग से योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य के नेतृत्व में उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ ली।
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुरेश शास्त्री, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मधु, संजय कुमार, विनोद देवी, डीपीई कमलेश देवी, महिपाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें