फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आईटीआई में 31 तक जारी रहेगी तत्काल दाखिला प्रक्रिया

Sat, 24 Aug 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नोडल आईटीआई रावलधी में दाखिला लेने पहुंचे आवेदक।
विज्ञापन
चरखी दादरी/झोझूकलां। प्रदेश के सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑन द स्पॉट दाखिला लेने की अंतिम तिथि मुख्यालय की ओर से 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक युवा आठ दिन तक दाखिला ले सकते हैं। अब तक जिले के तीन संस्थानों में 20 से 25 प्रतिशत सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


बता दें कि पहले दाखिले की अंतिम तिथि 23 अगस्त थी, लेकिन सीटों की स्थिति देखते हुए मुख्यालय ने दाखिला प्रकिया की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी। इसमें अब युवा 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। शाम पांच बजे तक संस्थान में दाखिला ले पाएंगे। इसी तरह रात 11:49 तक पोर्टल पर फीस भरी जा सकेगी। यह युवाओं के लिए दाखिले के लिए अंतिम मौका है।
जिला नोडल आईटीआई रावलधी इंचार्ज श्रीनिवास ने बताया कि संस्थान में 20 ट्रेड हैं। इनमें 604 सीटें हैं। संस्थान के 14 ट्रेड में सीटें फुल हो चुकी हैं। छह ट्रेडों की 114 सीटें खाली हैं। अब तक संस्थान में 490 दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

राजकीय महिला आईटीआई के प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि संस्थान में पांच ट्रेड हैं। इनमें 160 सीटें हैं। संस्थान की अब तक सभी ट्रेडों में आधी से ज्यादा सीटें खाली हैं। अब तक संस्थान में 39 सीटें भर पाई हैं। 75.6 फीसदी सीटें खाली हैं। अगर कादमा आईटीआई की बात करें तो इसमें दस ट्रेड हैं। इनमें से चार ट्रेडों में सीटें पूरी हो चुकी हैं। छह की 57 सीटें खाली हैं। अब तक संस्थान में 74 फीसदी दाखिले हो पाए हैं।
विज्ञापन


किस आईटीआई में क्या है रिक्त सीटों की स्थिति

1- रावलधी आईटीआई
ट्रेड का नाम - कुल सीटें - रिक्त सीटें
कोपा ( एससीवीटी) - 24 - 0
कोपा - 48 - 0
ड्रेस मेकिंग - 40 - 33
इलेक्ट्रीशियन - 40 - 0
फिटर - 40 - 0
टर्नर - 40 - 3
वेल्डर - 40 - 6
कारपेंटर - 48 - 40
प्लंबर - 48 - 0
ड्राफ्ट्समैन सिविल - 24 - 0
मैकेनिक डीजल - 24 - 0
पेंटर सामान्य - 20 - 16
मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 24 - 0
मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स - 24 - 0
मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24 - 0
मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड - 24 - 0
मोटर मैकेनिकल व्हीकल ड्यूल मोड - 24 - 0
स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट अंग्रेजी - 24 - 0
स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट हिंदी ( एससीवीटी) - 24 - 16
कुल - 604- 114

2- दादरी महिला आईटीआई
ट्रेड का नाम - कुल सीटें - रिक्त सीटें
कोपा - 48 - 30
ब्यूटी पार्लर - 48 - 37
डीएमसी - 24 - 17
कटाई सिलाई कोर्स - 20 - 17
हाथ व मशीन की कढ़ाई कोर्स - 20 - 20
कुल - - 160 - 121

3- कादमा आईटीआई
ट्रेड का नाम - कुल सीटें - अलॉट हुई सीटें
कोपा 48 - 1
सेविंग टेक्नोलॉजी - 20 - 17
इलेक्ट्रीशियन ( एससीवीटी) - 20 - 0
फीटर - 20 - 1
ड्राफ्टमैन सिविल - 24 - 11
वेल्डर - 40 - 10
फायर टेक्नोलॉजी (एससीवीटी)- 20 - 0
सोलर टेक्नीशियन - 20 - 0
स्टेनोग्राफी इन हिंदी - 24 - 17
कुल - - 220 - 57
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें