फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पहलवान रचित ने जीती खंड स्तरीय कुश्ती स्पर्धा

Sat, 24 Aug 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 रेढूनाथ व्यायामशाला पहलवानों के हाथ मिलवाकर स्पर्धा शुरू करवाते अतिथि। स्रोत: कोच
विज्ञापन
दादा रेढूनाथ व्यायामशाला परिसर में आयोजित की गई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के काॅलेज रोड स्थित दादा रेढूनाथ व्यायामशाला बहादुर सिंह अखाड़ा परिसर में खंड स्तरीय स्कूली खेल के तहत कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दादरी खंड के पहलवानों ने हिस्सा लिया। 38 किलोग्राम भारवर्ग में रचित विजेता बना।
कोच यासीन खान ने बताया कि स्पर्धा आयुवर्ग अंडर 11, 14, 17, 19 के बीच करवाई गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि लालू पहलवान, धर्मवीर घसौला, कुश्ती संघ जिला सचिव योगेश इमलोटा, जयदेव, राकेश, धर्मेंद्र डीपीई व फूल सिंह पीटीआई ने शिरकत की। अतिथियों ने पहलवानों का परिचय करवाया और हाथ मिलवाकर स्पर्धा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पर्धा में अखाड़ा पहलवान रचित आदमपुर ने 38 किलोग्राम भारवर्ग में अपनी चुनौती पेश करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद अपने सभी प्रतिद्वंद्वी को हराया और स्पर्धा अपने नाम की। इस दौरान अनिल मोरवाल, महेंद्र सिंह, सतपाल, सुंदर सिंह, विजय, अजीत, जीता, प्रदीप सांगवान, दीपक पूनिया, कोच रोहित व कृष्ण, दीपचंद आदि मौजूद रहे।
फोटो - 10
रेढूनाथ व्यायामशाला पहलवानों के हाथ मिलवाकर स्पर्धा शुरू कराते अतिथि। स्रोत : कोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें