फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस टीमों ने चार जगह दी दबिश, दो आरोपी काबू तो दो भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/ बाढड़ा/झोझूकलां।
विज्ञापन

जिला पुलिस टीमों को शुक्रवार देर शाम चार जगहों पर अवैध शराब बिक्री होने की सूचना मिली, जिसके आधार वहां दबिश दी गई। दो जगहों पर तो पुलिस ने आरोपियों को अवैध शराब समेत काबू कर लिया जबकि दो आरोपी मौके पर शराब छोड़कर भागने में कामयाब रहे। चारों जगहों से पुलिस ने अंग्रेजी और देशी शराब की 57 बोतलें बरामद की हैं। इनमें देशी शराब की 42 और अंग्रेजी शराब की 15 बोतले हैं। चारों में से दो आरोपियों के खिलाफ बाढड़ा थाने में तो दो के खिलाफ दादरी और झोझूकलां थाने में आबकारी अधिनियम समेत लॉकडाउन का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया गया है।
बादल, बिंद्रावन, जीतपुरा और पैंतवास कलां के समीप हो रही थी शराब की अवैध बिक्री
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि झोझूकलां थाना पुलिस को शुक्रवार देर शाम गुप्त सूचना मिली थी कि बादल गांव की हरिजन चौपाल के समीप बने कमरे में सतीश नामक शख्स शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम ने वहां दबिश दी तो कमरे के सामने लोगों की भीड़ मिली और आरोपी मौका पाकर वहां से भाग गया। पुलिस ने कमरे तीन गत्ता पेटी बरामद की जिनसे 11 बोतल देशी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ झोझूकलां थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार के अनुसार सदर थाना पुलिस टीम को भी शुक्रवार देर शाम सूचना मिली थी कि साहुवास निवासी अमित साहुवास-पैंतावास कलां रोड पर पैंतावास पुल के नीचे शराब की अवैध बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया और उसके कब्जे से अंग्रेजी और देशी शराब की छह-छह बोतलें बरामद हुई। आरोपी को पुलिस टीम ने काबू कर लिया और सदर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बिंद्रावन गांव में सरकारी स्कूल के समीप बने एक मकान में अवैध शराब बिक्री होने की सूचना बाढड़ा थाना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी गई। मकान पर पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां अवैध शराब की बिक्री कर रहा राजेश नामक शख्स अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। वहां रखे प्लास्टिक के कट्टे की जांच करने पर पुलिस को अंग्रेजी शराब की एक और देशी शराब की 25 बोतलें मिली। आरोपी के खिलाफ बाढड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जीतपुरा के श्मशान घाट के रास्ते पर धर्मेंद्र उर्फ नंदराम नामक शख्स के शराब की अवैध बिक्री करने की सूचना पाकर बाढड़ा थाना पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर प्लास्टिक का कट्टा लिए खड़ा शख्स वहां से भागने लगा, लेकिन उसे पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश बताया और उसके पास से बरामद कट्टे से पुलिस को आठ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें