फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर से 260 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, क्लीनर काबू, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। इमलोटा गांव के समीप से पुलिस टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब से भरी कैंटर पकड़ी है। इसमें से पुलिस ने शराब की 260 पेटियां बरामद की हैं। कैंटर सवार एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया जबकि चालक भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि शराब गुजरात ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात इमलोटा चौकी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इमलोटा अड्डे पर एक ट्रक खड़ा है जिसमें शराब की पेटियां रखी हुई हैं। इस आधार पर पुलिस टीम ने बताई गई जगह पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कैंटर में कंडेक्टर साइड बैठे युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। वहीं, कैंटर चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपी की पहचान जींद जिला के अलेवा गांव निवासी रवि के रूप में हुई है। उसने बताया कि कैंटर से उतरकर जो चालक फरार हुआ है वो भिवानी निवासी विकास है।
पुलिस टीम ने कैंटर की जांच की तो फिनाइल की बोतलों के कार्टूनों के नीचे शराब की पेटियां रखी मिलीं। कैंटर से शराब की बोतलों की 12 पेटियां, अद्धे की 148 पेटी और 92 पेटी पव्वे बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चरखी निवासी ठेकेदार की है शराब, पहुंचानी थी गुजरात
आरोपी रवि ने बताया कि यह शराब चरखी निवासी ठेकेदार योगेश व उसके साथियों की है। उन्होंने चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज एरिया के पास से यह कैंटर में भरवाकर दी थी और योगेश व उसके साथियों के कहने पर गुजरात बेचने के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें