चरखी दादरी। जिला में शनिवार को कोरोना संक्रमण से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कोरोना संक्रमण के पांच नए केस सामने आए हैं। चार लोग ठीक हुए हैं। जिला में इस समय कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस 29 हैं। अब तक जिला में कोरोना संक्रमण से 133 लोगों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमण के पांच नए केस मिले हैं जिनमें 22 वर्षीय युवक गांव छपार, 50 वर्षीय व्यक्ति कलाली, 31 वर्षीय युवक बौंद कलां, 41 वर्षीय महिला किष्कंधा, 25 वर्षीय युवक बौंद कलां शामिल हैं। शनिवार को कोरोना संक्रमण से 55 वर्षीय व्यक्ति गांव हुई ने दम तोड़ दिया। शनिवार को 631 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इस समय सरकारी अस्पताल में आठ मरीज दाखिल हैं। 9576 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं। अब तक जिला में कोरोना जांच के लिए 189136 लोगों के सैंपल की जांच की गई है, जिनमें से 183497 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नए केस मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 5035 हो गई है जिनमें से 29 अभी एक्टिव केस हैं। इनमें से आठ आइसोलेशन वार्डों और 21 होम क्वारंटीन हैं। सीएमओ ने बताया कि फिलहाल 604 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।