चरखी दादरी। बस स्टैंड के सामने स्थित पूर्ण मार्केट में अवैध रूप से खड़े दोपहिया वाहनों को मंगलवार को हटाया गया। दुकानदारों ने बताया कि अनजान लोग मार्केट में दोपहिया वाहन खड़ेकर किसी काम से चले जाते हैं। इससे ग्राहकों को आवागमन में परेशानी होती है।
मार्केट प्रधान संदीप फोगाट ने बताया कि प्रशासन व पुलिस के सहयोग इन वाहनों को यहां से हटाया गया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों से दुकानदारों की ओर से इसकी शिकायत की जा रही थी। मार्केट को लोगों ने पार्किंग स्थल बना रखा है। कई बार तो दुकानों के खुलने से पहले ही वाहन यहां खड़े मिलते हैं, जिनके मालिक देर शाम तक लौटते हैं।
मार्केट प्रधान संदीप फोगाट ने बताया कि मंगलवार को बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार, मुंशी राजबीर व पवन कुमार ने विशेष अभियान चलाया। इन सभी वाहनों को बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ा करवाया गया।