फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारिक प्रतिष्ठान में कोरोना से बचाव के प्रबंध नहीं मिले तो होगा सील : डीसी

विज्ञापन
शहर के प्रतिष्ठान का निरीक्षण करते उपायुक्त । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
शहर में बड़ी दुकानों या शोरूम में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए इंतजाम दिखाई नहीं दिए, तो उसे सील कर दिया जाएगा। दुकानदार सीमित संख्या में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ग्राहकों को काउंटर तक आने दें। नगर व्यापार मंडल भी अपनी सजगता दिखाए।
विज्ञापन

यह निर्देश उपायुक्त राजेश जोगपाल ने शहर के रावलधिया वस्त्र भंडार और प्रकाश एंपोरियम का निरीक्षण करते हुए दिए। उपायुक्त ने कहा कि यहां कोरोना रोकथाम की कोशिशें नहीं के बराबर हैं। दुकानदारों का यही रवैया रहा तो उनके प्रतिष्ठान बंद करवाने के लिए प्रशासन को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दुकानदार खुद और अपने स्टाफ को कोरोना की वैक्सीन लगवाए। एक मई से 18 साल व इससे अधिक आयु के युवाओं को वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें