फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मांगें पूरी न होने पर खापों और संगठनों ने दी दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी

विज्ञापन
लघु सचिवालय में एडीसी अनुराग ढालिया को ज्ञापन सौंपने के बाद अपना पक्ष रखते विभिन्न खापों और जनस? - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। केंद्र सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को जिले की खापों और जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने लघु सचिवालय में एडीसी अनुराग ढालिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये एमएसपी की कानूनी गारंटी और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ न करने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

एडीसी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार ने लिखित में किसानों से आंदोलन में जो वादे किए थे, उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया है। इसे लेकर किसान और मजदूरों में भारी रोष है। उन्होंने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के आधार पर सभी फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी का कानून बनाया जाए। केंद्र सरकार से एमएसपी पर गठित कमेटी को रद्द करने, एमएसपी पर सभी फसलों की कानूनी गारंटी के लिए किसानों के प्रतिनिधियों को शामिल कर पुनर्गठन करने की मांग रखी।
उन्होंने कहा कि खेती में बढ़ रही लागत और फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिलने के कारण किसान भारी कर्ज में डूबने के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हैं। इसलिए सभी किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली संशोधन विधेयक 2022 को वापस लेने की भी मांग की। इसके अलावा लखीमपुर खीरी जिले में चार किसानों और एक पत्रकार की हत्या के मुख्य साजिश कर्ता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को मंत्री मंडल से बर्खास्त कर गिरफ्तार करके जेल भेजने की भी सरकार से मांग की।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर फौगाट खाप 19 के प्रधान बलवंत नंबरदार, सांगवान खाप 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, चिड़िया खाप के प्रधान राजबीर शास्त्री, श्योराण खाप 25 से किसान नेता राजू मान, किसान सभा के रणधीर कुंगड़, अन्नदात्ता यूनियन के रामकुमार कादयान, राजकुमार घिकाड़ा, धर्मपाल महराणा, सुरेश फौगाट, सुरेंद्र कुब्जानगर, शमशेर खातीवास, सुनील पहलवान, रामसिंह तिवाला, सीताराम फौगाट, विजय लांबा, सतबीर सिरोहा, संत कुमार, प्रेम, ईश्वर, व महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें