फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 10वीं से लेकर एलएलबी और एमबीए पास को मिली जिला पार्षद के वार्ड की चौधर

विज्ञापन
प्रमाण पत्र लेने के बाद के सभी 11नवनिर्वाचित जिला पार्षद। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। चार केंद्रों पर रविवार को हुई मतगणना के बाद दादरी जिला परिषद की पहली इकाई चुनी जा चुकी है। जिले के मतदाताओं ने इस बार दसवीं से लेकर एलएलबी और एमबीए पास को अपने वार्ड की चौधर सौंपी है। जिले के 11 पार्षदों की बात करें तो औसतन उम्र करीब 35 वर्ष है। कुछ पार्षद तो ऐसे हैं जिन्होंने पहले सरपंची में हाथ आजमाया था, लेकिन उस दौरान किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। अहम बात यह है कि नवनिर्वाचित पार्षदों में से 6 ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और बाजी मार ले गए।
विज्ञापन

उम्र की अगर बात करे तो वार्ड-10 से पार्षद चुनी गई निशा कुमारी सबसे युवा है। उनकी उम्र महज 23 वर्ष है और वो ग्रेजुएट है। इसके बाद वार्ड-1 से पार्षद चुने गए मोहित साहू का नंबर आता है। मोहित की उम्र 26 वर्ष है और वो पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वहीं, जिले के नवनिर्वाचित 11 पार्षदों में से दो ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 वर्ष या इससे अधिक है। इनमें वार्ड-2 से पार्षद चुनी गई लक्ष्मी बाई और वार्ड-8 से पार्षद चुने गए मनदीप डालावास शामिल है। लक्ष्मी बाई की उम्र 50 वर्ष तो मनदीप डालावास की उम्र 53 साल है।
शिक्षा की अगर बात करे तो वार्ड-3 से पार्षद चुने गए 35 वर्षीय रविंद्र सांगवान बीए, एमए और एलएलबी पास हैं। इसी प्रकार वार्ड-5 से पार्षद चुनी गई 37 वर्षीय रमेश देवी, बीकॉम, बीएड और एमबीए पास है। वार्ड-2 से पार्षद चुनी गई लक्ष्मी बाई 12वीं पास है। वार्ड-6 से पार्षद चुने गए 44 वर्षीय सुनील कुमार बीटेक पास है।
विज्ञापन

सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली शर्मिला है बीए पास
11 वार्डों में सबसे बड़ी जीत वार्ड-7 में हुई और यहां से शर्मिला विजेता बनीं। 39 वर्षीय शर्मिला ने 8234 वोटों के अंतर से जीत हासिल की और वो बीए पास हैं। शर्मिला सभी 87 प्रत्याशियों में से इकलौती ऐसी प्रत्याशी हैं जिन्होंने 12 हजार से अधिक वोट प्राप्त किए।
इनकी नैया पहले ही चुनाव में लगी पार
वार्ड-1 से पार्षद चुने गए मोहित साहू का पंचायती राज संस्थाओं का यह पहला ही चुनाव था जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की। इसी प्रकार वार्ड-3 से रविंद्र सांगवान ने भी पहला चुनाव लड़ा और उसमें जीत हासिल की। इस प्रकार वार्ड-5 से रमेश देवी भी अपना पहला ही चुनाव जीतने में सफल रहीं। वार्ड-9 से नीलम कुमारी, वार्ड-10 निशा कुमारी और वार्ड-11 से अनुवीर यादव ने भी अपने पहले ही चुनाव में जीत हासिल की।
सरपंची के चुनाव में इन्हें पहले झेलनी पड़ी थी हार
वार्ड-2 से पार्षद लक्ष्मी बाई ने गत योजना में सरपंच का चुनाव लड़ा था, लेकिन वो हार गई थीं। इसी प्रकार वार्ड-6 से सुनील भी पहले सरपंची का चुनाव हार चुके हैं। वार्ड-7 से पार्षद चुनी गई शर्मिला भी पहले सरपंच का चुनाव हार चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें