चरखी दादरी। गाड़ी पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले सावधान हो जाएं। ऐसे चालकों पर कार्रवाई के लिए जिला पुलिस ने एक अप्रैल से विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है जो सात अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वाहन पर काली फिल्म लगी मिली तो 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा।
एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के आदेश अनुसार काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि चरखी दादरी पुलिस पहले से ही लगातार वाहनों पर ब्लैक फिल्म का प्रयोग कर रहे चालकों पर शिकंजा कस रही है। अब इस अभियान में और तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के खिलाफ है।