फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कॉमर्शियल वाहन पर लगाई सफेद नंबर प्लेट, आरटीए को दिखाया पुलिस का फर्जी आईकार्ड

Tue, 02 Apr 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कॉमर्शियल वाहन पर सफेद नंबर प्लेट लगाने और आरटीए टीम को पुलिस का फर्जी आईकार्ड दिखाने का मामला सामने आया है। चालाकी पकड़ में आने पर आरोपी वाहन समेत फरार हो गया। आरटीए निरीक्षक ने की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने कारीमोद निवासी प्रवीन के खिलाफ धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरटीए विभाग में तैनात निरीक्षक बलबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि रविवार को उनकी टीम समसपुर टी-प्वाइंट के समीप चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने सफेद नंबर प्लेट लगी एक गाड़ी को रुकवा लिया।
गाड़ी चालक नीचे उतरकर टीम के पास पहुंचा। उसने बताया कि ये गाड़ी गुरुग्राम पुलिस के पास है। फिर उसने टीम को हरियाणा पुलिस का पहचान पत्र दिखाया, जिस पर सरल ID HR/GOVT/2024/129351 और नाम प्रवीन लिखा था। इसमें वैधता तिथि 2 जनवरी 2024 से 1 जनवरी 2025 तक दर्शाई गई।
विज्ञापन

जब चालक से लाइसेंस दिखाने की बात कही तो वो टीम से थोड़ा दूर चल गया और इसके बाद अपना वाहन लेकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने चालान आईडी से वाहन का नंबर भरकर चेक किया तो वाहन कारीमोद निवासी प्रवीन पुत्र सुरेश के नाम पंजीकृत मिला। इतना ही नहीं ये वाहन कॉर्शियल पाया गया।



आरटीए सचिव कार्यालय में तैनात निरीक्षक की शिकायत पर इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-विनोद कुमार, एएसआई एवं जांच अधिकारी, चरखी दादरी सदर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें