फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भवन निर्माण सामग्री खरीदने पर अगर दिया 2000 का नोट तो देना पड़ेगा पैन व आधार कार्ड

Thu, 25 May 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। आरबीआई के आदेश के बाद व्यापारी भी अलर्ट हो गए हैं। दो हजार रुपये का नोट देने वाले ग्राहक से भवन निर्माण सामग्री मार्केट के व्यापारी पैन कार्ड और आधार कार्ड की आईडी मांग रहे हैं। व्यापारी स्वयं के बचाव के लिए यह कदम उठा रहे हैं। इसके लिए दुकानों पर नोटिस भी चस्पा किया गया है। हालांकि ऐसा सभी व्यापारी तो नहीं लेकिन कुछ व्यापारी जरूर कर रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों की माने तो पहले तो दो हजार रुपये के नोट सप्ताह में एक दो बार देखने को मिलता था लेकिन अब 90 प्रतिशत ग्राहक दो हजार रुपये के नोट लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग से बचने के लिए ग्राहक से आईडी एवं पैन कार्ड लिया जा रहा है। व्यापारियों का यह भी मानना है कि इस बार फसलों के खराबे की वजह से पहले ही मंदी थी अब आरबीआई द्वारा दो हजार रुपये के नोट को लेकर जारी आदेश के बाद बाजार में और भी काम मंदा हो गया है।


दुकानदार बोले : 90 प्रतिशत ग्राहक अब दे रहे 2000 का नोट

पहले तो कभी कभार ही दो हजार रुपये का नोट देखने को मिलता था। अब प्रतिदिन 90 प्रतिशत ग्राहक दो हजार रुपये के नोट लेकर आ रहे हैं। ग्राहक से स्वयं सत्यापित आधार कार्ड एवं पेन कार्ड की कॉपी ली जा रही है। यह सब हम स्वयं के बचाव के लिए कर रहे हैं। इस आदेश के बाद बाजार में काम में काफी कमी आई है।
विज्ञापन

- श्यामसुंदर बंसल, व्यापारी, बिल्डिंग मेटिरियल सप्लायर


पहले दो हजार रुपये के नोट बाजार में काफी कम दिखाई देते थे। अब लगभग सभी ग्राहक दो हजार रुपये के नोट ला रहा है। ऐसे में ग्राहक से दो हजार रुपये के नोट बिना आईडी के ले रहे हैं। जब सरकार ने 30 सितंबर तक समय दे रखा है तो कोई दिक्कत नहीं है। कारोबार रूटीन में ही चल रहा है।
विज्ञापन

-सुमित जांगड़ा, बिल्डिंग मेटिरियल स्पलायर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें