फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जनता कॉलेज से बोल रही हूं मुझे लड़कों ने छेड़ा है, सात मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

Thu, 07 Nov 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
टीम को सम्मानित करते हुए अधिकारी व अध्यक्ष
विज्ञापन
चरखी दादरी। मैं जनता कॉलेज से रेणू भाटिया बोल रही हूं। आज मेरे साथ कॉलेज में कुछ लड़कों ने छेड़छाड़ की है। प्लीज मुझे बचाने आ जाइए। दादरी पुलिस का प्रतिक्रिया समय जांचने के लिए हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने बुधवार को यह पैंतरा आजमाया। हालांकि मदद के लिए महिला की कॉल आने पर पुलिस टीम सात मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गई और अध्यक्ष के परीक्षण में पुलिस टीम पास हो गई।
विज्ञापन

दरअसल रेणू भाटिया बुधवार को जनता कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। कार्यक्रम दौरान वो छात्राओं को डायल 112 सेवा की जानकारी दे रही थीं और उसी दौरान उन्होंने डेमोस्ट्रेशन देने के लिए डायल 112 पर कॉल कर मदद मांग ली, ताकि छात्राएं आसानी से तरीके को समझ सकें।
11:02 बजे उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर कहा कि मैं रेणू भाटिया जनता कॉलेज से बात कर रही हूं। यहां मेरे साथ कुछ लड़कों ने छेड़छाड़ की है। आप जल्दी आ जाइए। इसके बाद कहा कि कितनी देर में आएंगे ये बताएं। पुलिसकर्मी के समय बताने पर कहा कि ये मुझे टच कर रहे हैं जल्दी आइये, मैं कॉलेज के अंदर गेट के पास खड़ी हूं। इसके बाद उन्होंने संबोधन जारी रखा। करीब सात मिनट के अंदर डायल 112 टीम कॉलेज पहुंच गई। यहां पहुंची पुलिस टीम ने कॉल करने वाले का पता लगाया और इसके बाद रेणू भाटिया ने उन्हें मंच पर बुलाकर सम्मानित किया और उनके जल्दी पहुंचने के प्रयास की सराहना की। आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग से गीता सहारण, डीएसपी सुभाषचंद्र और कालेज प्राचार्य डाॅ. यशवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें