फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार महिला के पीछे पति डंडा लेकर दौड़ा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्कूल से घर लौट रही स्कूटी सवार शहर निवासी एक महिला पर हमले का प्रयास करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि यह हमला उसके पति ने किया और इसमें उसकी ननद और ननदोई भी शामिल है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बधवाना गेट क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि बुधवार को वो स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने भाई के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर की तरफ आ रही थी। स्कूल के समीप उसका पति, ननद व ननदोई वहां पहुंचे और उन्होंने रास्ता रोक लिया। स्कूटी निकालने पर उसका पति उनके पीछे डंडा लेकर दौड़ा। महिला ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी और इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच की और स्कूल में लगे सीसीटीवी खंगाले तो डंडा लेकर पीछे दौड़ना का आरोप सही पाया गया। शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि उनका कोर्ट में केस भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें