फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: उम्मीद...बंजर पड़ी सीसीआई की जमीन बनेगी विकास का आधार

Fri, 04 Sep 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी का बंद पड़ा सीसीआई परिसर।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। करीब तीन दशक से अधिक समय से बेकार पड़ी सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, सीसीआई की 200 एकड़ से ज्यादा जमीन के अब उपयोग में आने की उम्मीद बढ़ गई है। हरियाणा सरकार ने इस जमीन पर औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाल ही में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों को परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दादरी विधायक सुनील सांगवान, सीसीआई के सीएमडी समेत संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। तय प्रारूप के अनुसार केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय और हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) 50-50 अनुपात में परियोजना को आगे बढ़ाएंगे। एचएसआईआईडीसी की ओर से प्रस्तावित टाउनशिप में सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य जरूरी आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। डीपीआर में जमीन की लागत, आधारभूत ढांचे पर होने वाले खर्च और यहां संभावित औद्योगिक निवेश का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीसीआई की जमीन के बेहतर उपयोग का मुद्दा विधायक सुनील सांगवान लंबे समय से उठाते रहे हैं। बैठक में उन्होंने जमीन पर औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की मांग रखी। उनका कहना है कि परियोजना सिरे चढ़ने से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। अब उच्चस्तरीय स्तर पर हुई बैठक के बाद इस दिशा में ठोस पहल की उम्मीद जगी है।
तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल संपर्क बनेगा बड़ी ताकत : सीसीआई की जमीन की भौगोलिक स्थिति भी औद्योगिक टाउनशिप के लिए अनुकूल मानी जा रही है। इसके आसपास तीन राष्ट्रीय राजमार्ग की संपर्क है और रेल मार्ग भी उपलब्ध है। इससे उद्योगों के लिए कच्चे माल की आवाजाही और तैयार माल को दूसरे क्षेत्रों तक पहुंचाना आसान हो सकता है। सड़क और रेल संपर्क बेहतर होने से निवेशकों के लिए यह स्थान आकर्षक साबित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें