फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नशे से दूर रहकर खेलों व सकारात्मक गतिविधियों से जुड़े युवा

Fri, 04 Sep 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वीरवार को राजकीय महाविद्यालय मांढी हरिया में विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नशा मुक्ति अभियान के आयोजक योगेश जांगड़ा ने कहा कि युवाओं में तेजी से बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति गंभीर चिंता का विषय है। नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके भविष्य और परिवार को भी प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।
महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी, मानसिक तनाव, साथियों के दबाव और सामाजिक माध्यमों के प्रभाव से कई युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में खेलों की अहम भूमिका है। विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ पूरे परिवार को आर्थिक और सामाजिक परेशानियों में डाल देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें